महिला ने गंगनहर में कूदकर दी जान

0
285

सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे सोलानी पार्क के पास एक महिला गंगनहर में कूद गई। आसपास मौजूद युवकों ने महिला को बचाने की कोशिश की। लेकिन बचा नहीं पाए। अभी तक महिला की शिनाख्त भी नहीं हो पाई है। एक महिला सोलानी पार्क के पास गंगनहर के किनारे घूम रही थी। करीब 15 मिनट तक घूमने के बाद महिला ने सोलानी पार्क के पास बने पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी। महिला की उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है। महिला को गंगनहर में कूदता देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। शोर मचाने पर कई लोग मौके पर आ गए।

दो युवकों ने महिला को बचाने का किया प्रयास

गंगनहर में पहले से ही नहा रहे दो युवकों ने महिला को बचाने का प्रयास किया। महिला को गंगनहर से बाहर निकाला और चिकित्सक के यहां ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलने पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

इंसपेक्टर साधना त्यागी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मामला घरेलू विवाद का लग रहा है। शिनाख्त होने के बाद ही पूरे मामले की जानकारी मिल सकेगी।

LEAVE A REPLY