योगपीठ देश में राष्ट्रवाद का अलख जगा रहा है पतंजलिः बाबा रामदेव

0
301

सोमवार को योग गुरु बाबा रामदेव ने हरिद्वार में एक कार्यक्रम में शिरकत के बाद कहा कि वह किसी दल विशेष के नहीं, बल्कि सर्वदलीय हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश को तमाम तरह की राजनीतिक, आर्थिक और धार्मिक चुनौतियां का सामना करना पड़ रहा है। दावा किया कि देश वर्ष 2040 तक इन चुनौतियों से पार पाकर विश्व का सिरमौर राष्ट्र बन जाएगा।

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि आज राष्ट्र और राष्ट्रीयता के साथ आतंकवाद बड़ा मुद्दा है। पतंजलि योगपीठ देश में राष्ट्रवाद का अलख जगा रहा है। उन्होंने कहा कोशिश है कि आचार्यकुलम, वैदिक शिक्षा और पतंजलि विवि के सम्मिलित प्रयासों से देश की भावी पीढ़ी को 25वर्ष बाद सर्वश्रेष्ठ राजनैतिक नेतृत्व मिले। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने दुनिया को आतंक का रास्ता दिखाया, लेकिन भारत ने दुनिया को कई महत्वपूर्ण आयामों के साथ-साथ योग के जरिये स्वस्थ रहने का मार्ग भी दिया है।

साध्वी प्रज्ञा का किया बचाव

उन्होंने मुंबई आतंकी हमले में शहीद पुलिस अफसर हेमंत करकरे को लेकर दिए गए बयान पर साध्वी प्रज्ञा का बचाव किया। उन्होंने कहा कि उनके बयान को आज संदर्भ में ही नहीं देखा जाना चाहिए। साध्वी के पक्ष पर भी गौर करने की जरूरत है। बाबा ने कहा कि साध्वी ने मात्र शक के आधार पर नौ वर्ष का कठोर कारावास भोगा। उसका भी संज्ञान लिया जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY