राज्य में मिले दो और कोरोना पॉजिटिव कुल संख्या हुई 44

0
684

राज्य में पिछले चार दिनों में एक भी ऐसा दिन नहीं बीता, जब कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया। रविवार को 203 रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें दो पॉजिटिव हैं। संक्रमित दोनों मरीज जमाती हैं और मूल रूप से यह पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। रविवार देर रात उन्हें दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती कराया दिया गया है।

प्रदेश में अब तक 44 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। जिनमें 11 ठीक हो चुके हैं। रविवार को 201 रिपोर्ट नेगेटिव आई। इस बीच, अल्मोड़ा बेस अस्पताल में भर्ती एक जमाती स्वस्थ हो गया है। उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वह पांच अप्रैल से भर्ती था। निजामुद्दीन मरकज व अन्य राज्यों से लौटे जमातियों ने मुसीबत खड़ी कर दी है।

कोरोना के हैं 33 एक्टिव केस

राज्य में इस वक्त कोरोना के 33 एक्टिव केस हैं, जिनमें 31 जमाती या उनके संपर्क में आए लोग हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिन दो जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें आजाद कॉलोनी से ले जाकर क्वॉरेंटाइन किया गया था। बताया कि मार्च मध्य में कोलकाता से आठ लोगों की जमात सहारनपुर होते हुए दून आई थी। इसके बाद लॉकडाउन के कारण यह यहीं फंस गए और मस्जिद में ठहरे हुए थे। बीती 12 अप्रैल को पुलिस ने शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया था, जिसमें 94 जमातियों को पकड़ा गया था। यह लोग भी उन्हीं में शामिल थे।

LEAVE A REPLY