सबसे अधिक किसान हितैषी है भाजपा: विधायक पुंडीर

0
205

सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि कृषि बिल को किसानों के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों को बरगला कर अपनी राजनीतिक इच्छाओं को पूरा करने की कोशिशों में लगी हुई है। किसानों के फायदे नुकसान से उसे कुछ लेना-देना नहीं है। विधायक ने सभी किसानों से भाजपा का समर्थन करने की अपील भी की।

विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि कृषि बिलों पर किसानों का विरोध एक सुनियोजित राजनीति का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी अपनी राजनीतिक इच्छाओं की पूर्ति के लिए किसानों का इस्तेमाल कर रही है। विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में कृषि बिलों को लाने की बात कही गई थी, लेकिन जब भाजपा ने यह कानून बनाया तो कांग्रेस को इस पर आपत्ति हो गई।

भाजपा सरकार में किसान खुशहाल

उन्होंने कहा कि जिस-जिस प्रदेश में भाजपा की सरकारें हैं, उन प्रदेशों में किसान खुशहाल है। केंद्र सरकार ने किसानों को किसान सम्मान निधि से जोड़ने का काम किया जिससे सभी किसानों के खातों में छह हजार रुपये की सम्मान निधि बिना किसी रोक टोक पहुंच रही है। विधायक ने सभी किसानों से कांग्रेस की राजनीति का मोहरा न बनकर भाजपा के साथ आने की अपील भी की।

सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने विधानसभा क्षेत्र के बड़ोवाला में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से जन समस्याओं के समाधान में कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संस्थान व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। बड़ोवाला के एक निजी फार्म हाउस पर आयोजित की गई बैठक में क्षेत्र के निवासियों ने विधायक को अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY