प्रदेश में सरकार के खिलाफ सात जुलाई को प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

0
75

प्रदेश कांग्रेस कमेटी राज्य में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अगुआई में महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, कुंभ मेले में हुए कोरोना टेस्टिंग फर्जीवाड़े, किसान बदहाली के विरोध में प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी। इसके तहत सात जुलाई को जिला व शहर मुख्यालयों में प्रदर्शन के साथ राज्य सरकार का पुतला दहन किया जाएगा। 10 जुलाई को 11 बजे मुख्यमंत्री आवास कूच किया जाएगा।

सोमवार को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कांग्रेस भवन में प्रेस कान्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की बात करने वाली भाजपा सरकार के रोज नए घोटाले उजागर हो रहे हैं। कोरोना जैसी महामारी की आरटीपीसीआर जांच के नाम पर हरिद्वार कुंभ के दौरान हुए घपले ने साबित कर दिया है कि भाजपा भ्रष्टाचार में डूबी है। राज्य सरकार बेतहाशा महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा के मामले में नाकाम साबित हुई है। इसके विरोध में बुधवार को सभी जिला एवं शहर मुख्यालयों में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया जाएगा।

सीएम से पुलिस भर्ती जल्द करवाने की मांग

देवभूमि बेरोजगार मंच ने उत्तराखंड पुलिस भर्ती जल्द कराए जाने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है। पत्र में बेरोजगारों ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जाते-जाते कई विभागों में खाली पद भरने को लेकर स्वीकृति दी है। सात साल से रुकी कांस्टेबल भर्ती की विज्ञप्ति तुरंत जारी की जाए। साथ ही कोरोना के कारण भर्ती में विलंब होने से हाल ही में निर्धारित उम्र सीमा को पार करने वाले बेरोजगारों को भी मौका दिया जाए।

LEAVE A REPLY