देवभूमि उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जायेगा: मुख्यमंत्री

0
97

विजिलेंस का 02 करोड़ रूपये का रिवॉल्विंग फण्ड बनाया जायेगा।

विजिलेंस के ढ़ाचे एवं अन्य सुविधाओं को बढ़ाया जायेगा।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सर्वे चौक स्थित आईण्आरण्डीण्टी सभागार में सुशासनए पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के सबंध में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि विजिलेंस का 02 करोड़ रूपये का रिवॉल्विंग फण्ड बनाया जायेगा। राज्य में विजिलेंस को सशक्त बनाया जायेगाए इसके ढ़ाचे एवं अन्य सुविधाओं को बढ़ाया जायेगा। विजिलेंस में सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 04 विसलब्लोवर को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त देवभूमि का संकल्प लिया है। 2025 तक उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार मुक्त एवं नशामुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के लिए सभी विभागों को विजिलेंस के साथ समन्वय से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में विजिलेंस को और मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि जो ईमानदारी से कार्य कर रहे हैंए उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के लिए 1064 एप लॉच होने के बाद से इस एप पर अभी तक 5 हजार से अधिक शिकायतें आ चुकी हैं। जो शिकायतें भ्रष्टाचार से संबंधित हैंए उन पर सतर्कता विभाग द्वारा लगातार कारवाई की जा रहीए जो सराहनीय कार्य है। जो शिकायतें भ्रष्टाचार से संबंधित नहीं हैंए लेकिन 1064 पर प्राप्त हो रही हैंए उन्हें सीएम हेल्पलाईन से जोड़ा गया हैए ताकि जन समस्याओं का तेजी से समाधान हो सके। इस दिशा में भी सतर्कता विभाग द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सरकार सरलीकरणए समाधानए निस्तारण एवं संतुष्टि के भाव से कार्य कर रही है।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ीए डीजीपी श्री अशोक कुमारए प्रमुख सचिव श्री आरण्केण् सुधांशुए विशेष प्रमुख सचिव श्री अभिनव कुमारए निदेशक सतर्कता श्री अमित सिन्हाए शासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY