देहरादून,31 मार्च 2025 ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : डोईवाला के माजरी ग्रांट में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है,
जहाँ एक 2 वर्षीय बच्चे की सिंचाई नहर में डूबने से मौत हो गई.
इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.
यह दुखद घटना आज सुबह लगभग 9:30 बजे घटी.
जानकारी के अनुसार, माजरी ग्रांट निवासी प्रवीण का 2 वर्षीय बेटा सक्षम अपने घर के पास खेलते समय अचानक सिंचाई नहर में गिर गया.
पानी के तेज़ बहाव के कारण वह लगभग 200 मीटर दूर तक बह गया.
खेत में काम कर रहे एक किसान ने बच्चे को पानी में बहते हुए देखा और तुरंत उसे बाहर निकाला
स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को तुरंत हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
मृतक सक्षम के पिता प्रवीण मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बेहट तहसील के रहने वाले हैं
और माजरी ग्रांट में किराए के मकान में रहते हैं
स्थानीय पुलिस इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है
प्रवीण पेशे से एक ड्राइवर हैं
और उनकी पत्नी का नाम मनप्रीत है
.jpeg)
.jpeg)









