देहरादून 9 मार्च। केंद्र सरकार, उन्नत उड़ान योजना के माध्यम से उत्तराखंड समेत पर्वतीय राज्यों के डेस्टिनेशनों को देश से जोड़ने जा रही है। इसके तहत 120 नए गंतव्यों से हेलीपैड और छोटे हवाईअड्डों को भी सहयोग किया जाएगा।
राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट द्वारा आज उड़ान योजना को लेकर सदन में प्रश्न उठाया गया। जिसमें उत्तराखंड में उड़ान योजना के अंतर्गत जिसे गए हवाई अड्डों, हेलीपोटों की जानकारी मांगी गई। जिसका जवाब देते हुए नागर विमानन मंत्रालय राज्य मंत्री श्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि उड़ान योजना के तहत, पिथौरागढ़ और पंतनगर हवाईअड्डों के साथ-साथ सहस्त्रधारा, चिन्यालीसौड़, गौचर, नई टिहरी, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, श्रीनगर, मुनस्यारी और बागेश्वर चंपावत के हेलीपोर्ट से आरसीएस उड़ान परिचालन शुरू हो गए हैं। क्षेत्रीय विमान संपर्कता को और मजबूत करने और विस्तार करने के लिए, सरकार ने अगले 10 सालों में 4 करोड़ यात्रियों की जरूरतों को पूरा करेगी। जिसके लिए उत्तराखंड राज्य सहित देश भर में 120 नए गंतव्यों पर क्षेत्रीय संपर्कता बढ़ाने के लिए उन्नत उड़ान योजना शुरू करने की जा रही है। यह योजना पहाड़ी, आकांक्षी और पूर्वोत्तर क्षेत्र के जिलों में हेलीपैड और छोटे हवाईअड्डों को भी सहयोग करेगी।









