मुद्दों पर बहस से भागकर कांग्रेस कर रही जनता से विश्वासघात: चौहान

0
19

 

 

देहरादून 10 मार्च। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस जन सरोकारों के मुद्दे को राजनैतिक विरोध की भेंट चढ़ाने की कोशिश कर रही है। लेकिन जनता इस विश्वासघात का समय पर जवाब देगी।

 

सदन और विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस के रवैये की कड़ी आलोचना करते हुए चौहान ने कहा कि अब विरोध के लिए विरोध कांग्रेस का चरित्र हो गया है। यह उसका गैरजिम्मेदाराना कदम है, क्योकि वह उस जनता के प्रति जवाबदेह है जिसने उन्हे सदन मे भेजा है। उन्होंने

गैरसैण बजट सत्र कांग्रेस के रुख पर नाराजगी जताते हुए इसे राजनीतिक स्टंट बताया है। क्योंकि विगत 4 वर्षों में जिस तरह धामी सरकार में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है उसको देखते हुए विपक्ष के पास मुद्दों का अकाल पड़ गया है।

 

चौहान ने कहा कि विकास, जन कल्याण, कानून व्यवस्था, रोजगार सहित राज्य की संस्कृति के सरंक्षण तथा डेमोग्राफी चेंज के लिए कई कानून बने हैं जिससे कांग्रेस असहज है। जिस तरह का संतुलित और समग्र विकास का कल्याणकारी बजट मुख्यमंत्री धामी लेकर आए हैं। उसके आधार पर वर्तमान वित्त वर्ष में उत्तराखंड के विकास की रफ्तार और गति पकड़ेगी।

 

उन्होंने कहा कि आम जन की राय से बने बजट को कांग्रेस पचा नही पा रही है। अप्रत्यक्ष रूप से केंद्रीय नेतृत्व की शह पर उसका मकसद

देवभूमि की तरक्की को बाधित करना है। कांग्रेस सच को स्वीकार करने से बच रहे हैं। यही वजह है कि समूचा विपक्ष झूठ, भ्रम फैलाने और राजनैतिक स्टंट की राजनीति पर ही आगे बढ़ रहा है। ठीक यही तस्वीर, गैरसैण में विधानसभा के अंदर और बाहर विपक्ष ने बनाने की कोशिश की है।

 

उन्होंने निशाना साधते हुए कहा, विकास, रोजगार, कानून व्यवस्था, महिला अपराध जैसे तमाम मुद्दे कांग्रेस उठा रही हैं, उनपर जनता उनके साथ नहीं है। क्योंकि सब जानते हैं कि इन तमाम विषयों पर सरकार ने शानदार काम किया है और जनता ने भी बार बार मुहर लगाई है। लिहाजा इन मुद्दों को जनता के बीच उठाने की हिम्मत अब कांग्रेस पार्टी में नहीं है, इसीलिए सत्र जैसे महत्वपूर्ण अवसरों का उपयोग वह सुर्खियों मे बने रहने के लिए कर रही है।

 

उन्होंने कहा कि बेहतर होता कि जनता की आवाज बनकर विपक्ष सरकार सवाल पूछता। लेकिन विपक्ष रचनात्मकता छोड़कर राजनीति के भँवर मे फंस गया है। वह विरोध को ही धर्म मानकर चल रहा है। विपक्ष बजट मे आवश्यक चर्चा के माध्यम से सरकार का ध्यान खींचता और सुझाव भी प्रस्तुत करता तो यह जनसरोकारों के साथ न्याय होता। लेकिन कांग्रेस को इससे कोई लेना देना नही है और इसी कारण वह सदन मे व्यवधान कर रही है तो सड़क पर भी अनावश्यक विरोध प्रदर्शन कर रही है। जनता उसकी इस हरकत को गंभीरता से देख रही है और समय पर जवाब देगी।

 

LEAVE A REPLY