चुनाव जीतने के बाद सल्ट क्षेत्र को देंगे विशेष महत्व: मुख्यमंत्री

0
119

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उपचुनाव जीतने के बाद सल्ट विधानसभा क्षेत्र में रुके विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। पेयजल संकट सबसे बड़ी समस्या है। भाजपा प्रत्याशी को बहुमत से जीत दिलाएं, सभी समस्याओं का त्वरित निदान किया जाएगा। लगे हाथ उन्होंने पूर्व सीएम हरीश रावत पर तंज कसा कि उन्होंने इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व तो किया, लेकिन जनसमस्याओं की ओर कभी ध्यान नहीं दिया। सल्ट में जो भी विकास हुआ है, वह स्व. विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की देन है।

सीएम तीरथ गुरुवार को देघाट में उपचुनाव के अंतिम चरण में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कहा कि चुनाव जीतने के बाद सल्ट क्षेत्र को विशेष महत्व देंगे। देघाट, घटगाढ़ तौड़ी रोड व देघाट नागचुला रोड का चैड़ीकरण और डामरीकरण किया जाएगा। मोदी की हर घर को नल से जल योजना 2022 तक पूरी कर ली जाएगी। तीरथ ने कहा कि पौड़ी उनका संसदीय क्षेत्र। वह देघाट, स्याल्दे व सल्ट से होकर ही अपने क्षेत्र को आते जाते हैं। वह इस विधानसभा क्षेत्र की सभी समस्याओं को जानते हैं। समझते भी हैं। सीएम तीरथ ने कहा कि पहाड़ के लोगों की समस्या व परेशानी को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में जिला विकास प्राधिकरण को खत्म कर दिया गया है। गैरसैंण कमिश्नरी भी निरस्त कर दी गई है।

सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहे स्व. सुरेंद्र सिंह जीना

केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने लोगों से मार्मिक अपील की। कहा कि स्व. सुरेंद्र सिंह जीना सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहे। वह अपने कार्यों के बूते हमेशा जिंदा रहेंगे। सबके दिलों में रहेंगे। जीना परिवार आपके साथ हमेशा खड़ा रहेगा। उनके भाई महेश जीना को अधूरे कार्य पूरे करने के लिए मैदान में उतारा गया है। निशंक ने कहा कि वह जनसमूह को विश्वास दिलाते हैं कि सल्ट क्षेत्र की हरेक समस्याओं का त्वरित निदान किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार के मंत्री, सांसद और वह खुद भी प्रतिबद्ध हैं।

LEAVE A REPLY