रास्ते में एंबुलेंस हुई खराब, महिला की मौत

0
229

विकास खंड भैंसियाछाना के कुनखेत गांव में छत पर सो रही महिला को सांप ने काट लिया। हादसे के बाद महिला को अस्पताल ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस को फोन किया गया। इसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस से महिला को परिजन अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में ही एंबुलेंस खराब होने के कारण महिला को अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। समय से इलाज नहीं मिलने के कारण महिला की मौत हो गई।

भैंसियाछाना ब्लॉक के कुनखेत गांव निवासी कलावती देवी पत्नी स्व. शेर सिंह सोमवार की रात अपने घर की छत पर सोई थीं। रात करीब एक बजे कलावती को अचानक सांप ने काट लिया। महिला के चिल्लाने पर परिजन जागे और आनन-फानन में 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। ग्रामीण महिला को लेकर कनारीछीना पहुंचे और उसे एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई। लेकिन कनारीछीना से महज चार किमी दूर 108 एंबुलेंस खराब हो गई और महिला ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया।

क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल

सामाजिक कार्यकर्ता मंगल सिंह रावत ने बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। अस्पतालों में चिकित्सक नहीं हैं जिस कारण कई बार आपात स्थिति में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रावत ने कहा है कि अगर सोमवार की रात एंबुलेंस खराब नहीं होती तो महिला की जान बचाई जा सकती थी।

भैंसियाछाना के कुनखेत गांव में महिला की सर्पदंश से मौत को कोई जानकारी नहीं है। अगर एंबुलेंस के खराब होने के कारण दिक्कत सामने आई है तो एंबुलेंस संचालकों से इस संबंध में बात की जाएगी। इमरजेंसी सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY