भाजपा ने सूबे में निकाली विजय संकल्प बाइक रैली, सीएम ने भी किया प्रतिभाग

0
279

भाजपा ने सूबे में विजय संकल्प रैली विभिन्न विभिन्न जगह आयोजन किया गया। डोईवाला में भाजपा ने विजय संकल्प रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ रैली में प्रतिभाग किया। वहीं, ऋषिकेश में नगर निगम की महापौर अनीता ममगाई स्वयं दुपहिया लेकर रैली में शामिल रही।

देहरादून के रायपुर विधानसभा में विजय संकल्प रैली दुपहिया वाहन रैली का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व उमेश शर्मा काऊ विधायक रायपुर ने किया। इसमें काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली उमेश शर्मा काऊ के निवास अजबपुर से होते हुए माता मन्दिर से धर्मपुर चैक से नेहरू कॉलनी से सहस्त्रधारा चैक से लाडपुर से रायपुर चैक से 6 नंबर पुलिया रैली पर खत्म हुई।

डोईवाला में भाजपा विजय संकल्प रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ रैली में प्रतिभाग किया। लछीवाला रेलवे पुल फ्लाई ओवर से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का मोटरसाइकिल काफिला डोईवाला भानियावाला जौलीग्रांट होते हुए रानी पोखरी के लिए रवाना हुआ। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। रानीपोखरी में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से नेशनल लॉ विश्वविद्यालय की आधारशिला भी रखी गई।

रुड़की में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से शनिवार को विजय संकल्प बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रदीप बत्रा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सागर गोयल समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। बिना हेलमेट और एक बाइक पर तीन तीन युवक बैठे नजर आए, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के सामने सीपीयू और यातायात पुलिस भी बेबस नजर आई।

सैनिकों के पराक्रम के समर्थन में की नारेबाजी

ऋषिकेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर में विजय संकल्प दुपहिया रैली निकाल कर सैनिकों के पराक्रम के समर्थन में नारेबाजी की। देहरादून रोड स्थित व्यापार सभा भवन से दुपहिया रैली निकाली गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा और पार्टी का झंडा लेकर नगर के मुख्य मार्गों में नारेबाजी के साथ भ्रमण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय सेना के पक्ष में कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की।

LEAVE A REPLY