मुख्यमंत्री ने की भगवान श्रीराम के मंदिर के निर्माण के लिए जनता से सहयोग की अपील

0
130

गुरूवार को सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश के जरिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अयोध्या में बनने जा रहे भगवान श्रीराम के मंदिर के निर्माण के लिए जनता से सहयोग की अपील की। कहा कि 15 जनवरी से 15 फरवरी के बीच राम सेवक घर घर आएंगे। हर व्यक्ति अपनी क्षमतानुसार 10 रुपये से लेकर एक हजार रुपये का सहयोग अवश्य करे। इसके लिए कूपन जारी किए गए हैं।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गनिर्देशन में अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो चुका है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण को लेकर भक्तों से सहयोग के लिए विनम्र निवेदन। भगवान राम करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक हैं। विश्व में जहां जहां भी भगवान राम के भक्त है, वो अपनी क्षमतानुसार मंदिर निर्माण के लिए कुछ न कुछ सहयोग जरूर दें।

अपनी श्रद्धा समर्पित कर सभी लोग कमाएं पुण्य

राम नाम के इस महायज्ञ में अपनी श्रद्धा समर्पित कर सभी लोग पुण्य कमा सकते हैं। जिस प्रकार रामसेतु निर्माण के लिए एक गिलहरी तक ने योगदान किया था। ठीक उसी प्रकार लोग भी आगे आएंगे। आज मकर संक्राति से 15 फरवरी तक राम सेवक घर घर आएंगे। रामायणकाल की गिलहरी के मनोभाव से इस पुनीत कार्य में सहयोग जरूर किया जाए।

LEAVE A REPLY