मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने 29 करोड़ के कार्यों का किया शिलान्यास और लोकार्पण

0
239

शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने लोहाघाट के ग्रोथ सेंटर का लोकार्पण किया। उन्होंने जिले के करीब 29 करोड़ के कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण किए। बाद में उन्होंने चम्पावत के नरियाल गांव स्थित पशु प्रजनन केंद्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्थानीय लोगों को रोजगार और उत्पादों को बढ़ावा देने और लोकल की डिमांड लोकल से पूरी करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय करीब सवा दस बजे लोहाघाट पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रोथ सेंटर का उदघाटन किया। सेंटर में आधुनिक मशीनों से लोहे से निर्मित कढ़ाई, तवे, कुदाल, कुल्हाड़ी आदि का अवलोकन किया। उसके बाद सीएम ने ऋषेश्वर मंदिर में दर्शन किए, जहां अध्यक्ष प्रहलाद मेहता और सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

334 बद्री गायों का किया संवर्धन

सीएम करीब एक पौने एक बजे नरियाल गांव पहुंचे, जहां उन्होंने विधिविधान से गौपूजन किया। केंद्र में करीब 334 बद्री गायों का संवर्धन किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र में बद्री गाय का गौमूत्र, गोबार, दूध, घी, गौनाइल आदि की जानकारी भी हासिल की। सीएम ने कहा कि उन्होंने 2009 में इस गाय को बद्री गाय का नाम दिया था।

बताया कि उन्होंने 2009 में गौमूत्र का दिल्ली लेबोट्री में टेस्ट कराया था। लैब टेस्ट में प्रूफ हो चुका है कि गौमूत्र बेहद गुणकारी होता है। उन्होंने इसे रोजगार का जरिया बनाने का आह्वान भी किया।

LEAVE A REPLY