आंतरिक कलह की वजह से गिरी कांग्रेस सरकारः शिवराज सिंह

0
162

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कमल नाथ ने फ्लोर टेस्ट से पहले राज्यपाल लालजी टंडन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मध्य प्रदेश में सियासी संकट के बीच सीएम कमल नाथ ने अपना इस्तीफा देने का फैसला किया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश की जनता ने मुझे पांच साल सरकार चलाने का बहुमत दिया था। लेकिन भाजपा ने प्रदेश की जनता के साथ धोखा दिया। लेकिन जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार उनकी आंतरिक कलह की वजह से गिरी है। उन्हें आत्ममंथन करना चाहिए कि यह स्थिति क्यों पैदा हुई है। भोपाल में भाजपा कार्यालय में मिठाइयां बांटी गई। भाजपा नेता शिवराज सिंह चैहान, मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव और अन्य नेता इस दौरान उपस्थित रहे।

उम्मीदों और विश्वास की हुई हार: कमलनाथ

कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा है कि मध्य प्रदेश की उम्मीदों और विश्वास की हार हुई है, लोभी और प्रलोभी जीत गए हैं। मध्य प्रदेश के आत्मसम्मान को हराकर कोई नहीं जीत सकता।मैं पूरी इच्छाशक्ति से मध्यप्रदेश के विकास के लिए काम करता रहूंगा।

LEAVE A REPLY