भाजपा के साथ संभव है दलित उत्थानः मनोज तिवारी

0
241
New Delhi: Delhi BJP President Manoj Tiwari addressing a press conference in New Delhi on Saturday. PTI Photo by Manvender Vashist(PTI4_15_2017_000080B)

देश में दलितों का उत्थान केवल भाजपा के साथ ही संभव है और इसके प्रति भाजपा प्रतिबद्धता से काम कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता हर दलित व्यक्ति के सुखदुख में उसके साथ खड़े हैं। उक्त बातें दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहीं। तिवारी दिल्ली भाजपा कार्यालय में ‘गिहरा’ समाज के प्रतिनिधियों के साथ विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा नेता ने कहा कि गोष्ठी के माध्यम से समाज की कई समस्याएं उनके ध्यान में आई हैं, जिनका जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान करीब दो माह पूर्व सीलमपुर में मारे गए रंजीत के परिवार को एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा भी की।

सबको साथ लेकर आगे बढ़ना है

इस मौके पर दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के विकास के लिए चलाई जा रही 100 योजनाओं में से 80 प्रतिशत योजनाएं गरीबों को ध्यान में रखकर चलाई जा रही हैं। भाजपा का मुख्य उद्देश्य सबको साथ लेकर देश के विकास के लिए आगे बढ़ना है।

दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने अनुसूचित जाति समाज और कमजोर वर्गो की पूर्णतः उपेक्षा की। इन वर्गों का कांग्रेस और अन्य दलों ने वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया और इनके कल्याण के लिए कोई भी सार्थक काम नहीं किया।

LEAVE A REPLY