नए साल में उत्तराखंड प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक विश्राम का तोहफा दिया है। डीजीपी अशोक कुमार ने पदभार संभालते वक्त पुलिसकर्मियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए साप्ताहिक विश्राम के विषय में विचार करने की बात कही थी। उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अशोक कुमार ने प्रदेश के पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक छुट्टी का तोहफा दिया है। डीजीपी अशोक कुमार ने पदभार संभालते वक्त ही साप्ताहिक विश्राम के विषय में विचार करने की बात कही थी।
अवकाश देने के निर्देश किए जारी
डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार ने अपने आदेश में जनपद पौड़ी गढ़वाल,टिहरी,उत्तरकाशी, चमोली,रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा,पिथौरागढ़,बागेश्वर और चंपावत में नियुक्त पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने के निर्देश जारी किए हैं। 1 जनवरी 2021 से थाने, चैकी और पुलिस लाइन में नियुक्त आरक्षी और मुख्य आरक्षी को साप्ताहिक विश्राम की सुविधा मिलेगी। विशेष परिस्थितियों (आपदा, दुर्घटना या कानून व्यवस्था की जरूरत) में थानाध्यक्ष या चैकी प्रभारी साप्ताहिक अवकाश पर गए पुलिसकर्मी को वापस बुला सकते है।










