संगठन की मजबूती के लिए हर संभव होगी कोशिश: रेखा अरुण वर्मा

0
297

मंगलवार को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा ने कहा कि पिछली बार भाजपा ने राज्य में 57 सीटें जीती थी। इस बार हमारा उद्देश्य 67 सीटों में जीत हासिल करना है। संगठन की मजबूती के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। इसके लिए टीम को और अधिक सशक्त किया जा रहा है।

संगठन मजबूत बनाने के लिए किया विचार विमर्श

कुमाऊं संभाग कार्यालय में जिला कार्यकारिणी की बैठक के बाद पत्रकारों से मुखातिब रेखा वर्मा ने कहा कि 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। संगठन कैसे मजबूत बने। इसके लिए विचार विमर्श किया गया। बूथ तक कार्यकर्ताओं की पहुंच और बेहतर हो सके, इसके लिए बूथ कार्यकर्ता से भी मुलाकात की गई। बूथ के बाद पन्ना प्रमुख की नियुक्तियों का लक्ष्य रखा गया है ।

एक महीने में सभी जगह पन्ना प्रमुख नियुक्त कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है, क्योंकि सरकार बनाने में उनका ही अहम योगदान है। रेखा वर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया और कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का आम जन तक बेहतर लाभ मिल सके।

बैठक के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई कुछ विषय ऐसे आए, जिनको राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने रखा जाएगा उनका समाधान कराने का प्रयास रहेगा। किसान आंदोलन को लेकर रेखा ने कहा कि आंदोलन में 500 करोड़ की संपत्ति के मालिक बैठे हुए हैं। ऐसे में उन्हें किसान कैसे कह सकते हैं? किसानों का आंदोलन पूरी तरह षड्यंत्र के तहत चल रहा है। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप, जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, संजय दुमका, रवि कुरिया आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY