देश के सम्मान, सुरक्षा, समृद्धि को समर्पित है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार: नकवी

0
188

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्षी पार्टी को यह हजम नहीं हो पा रहा है कि मौजूदा सरकार रिमोट से नहीं चलती है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए यह दावा भी किया कि अपने को महाज्ञानी साबित करने की कोशिश में वह हर दिन कांगेस का बंटाधार कर रहे हैं।

नकवी ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति श्अधजल गगरी-छलकत जाय की हो गई है। उन्हें ज्ञान किसी चीज का नहीं, लेकिन अपने को महाज्ञानी हर मुद्दे पर साबित करने की कोशिश में हर दिन अपनी पार्टी का ही बंटाधार कर रहे हैं।

रस्सी जल गई, पर बल नहीं गया

वरिष्ठ भाजपा नेता नकवी ने आरोप लगाया, श्कांग्रेस सामंती सुरूर-सत्ता के गुरुर में अभी भी चकनाचूर है। रस्सी जल गई, पर बल नहीं गया। कांग्रेस के नेता आज भी सरकार को निर्देश-आदेश देते हैं कि राष्ट्रीय सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, गरीबों के कल्याण, किसानों के हित में उनकी सोंच-समझ के हिसाब से काम किया जाए।श्

उन्होंने कहा, श्वो हजम नहीं कर पा रहे हैं कि आज वो सरकार नहीं है जिसे वो रिमोट से चलाते थे। आज देश के सम्मान, सुरक्षा, समृद्धि को समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है जो देश के सम्मान-सुरक्षा एवं गरीबों की समृद्धि के लिए मजबूती से काम कर रही है। मोदी सरकार श्समावेशी-सर्वस्पर्शी विकास के संकल्प से सराबोर सरकार है।

गौरतलब है कि कांग्रेस और राहुल गांधी लद्दाख में चीन के साथ चल रहे गतिरोध को लेकर इन दिनों नियमित तौर पर सरकार से सवाल पूछ रहे हैं और देश को गुमराह करने का आरोप लगा रहे हैं।

LEAVE A REPLY