कांग्रेस पार्टी द्वारा सरकार पर लगाये आरोप पूर्ण रूप से असत्य व निराधार: कैंथोला

0
78

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री विपिन कैंथोला ने आज प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा की कांग्रेस पार्टी द्वारा सरकार पर जो आरोप लगाये जा रहे है वो पूर्ण रूप से असत्य व निराधार है। कांग्रेस अध्यक्ष व कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष द्वारा भाजपा पर जो आरोप लगाये गये उन आरोपो में कोई भी सत्यता नही है, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने कांग्रेस पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा की 2012 से लेकर 2017 तक कांग्रेस सरकार के समय मे जो भ्रष्टाचार हुआ वह इस प्रदेश की जनता ने अपनी आंखो से देखा।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी से पूछा क्या एनएच घोटाले का जो आरोपी है इसके द्वारा कांग्रेस पार्टी के संगठन के खाते में पैसा आया या नहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय मे भ्रष्टाचार व्याप्त था जैसे समाज कल्याण, शिक्षा विभाग एन० एच० घोटाला आदि जैसी लम्बी घोटालों की फेहरिस्त है, उन्होंने कहा जो सभी अधिकारी घोटाले में घोटालेबाज थे उन सभी घोटालेबाजों पर कड़ी कार्यवाही हुई व कई दोषी जेल के अन्दर भी गए, उन्होंने ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी में जरा भी नैतिककता है, तो अपने एक मुख्यमंत्री के उस स्टिंग का जवाब आज कांग्रेस को देना चाहिए, जिसमें उक्त एक मुख्यमंत्री ने इस प्रदेश को लूटने की बात स्पष्ट तौर पर कही है जिसकी अभी सीबीआई जाँच चल रही है।

कांग्रेस पार्टी के कण-कण में भ्रष्टाचार व्याप्त

कैंथोला ने कहा कि जिस पार्टी के कण-कण में भ्रष्टाचार व्याप्त है ,वह पार्टी आज प्रदेश में चल रही जीरो टोलरेन्स वाली सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है, और आज प्रजातंत्रिक मूल्यों का हनन करते हुवे उस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अपनी वास्तविकता की छवि व कांग्रेस के चरित्र को उस बयान से प्रदर्शित कर रहे है, जिसमें वह अधिकारियों को धमका रहे हैं। भाजपा ऐसे कृतों की घोर निंदा करती है। अगर कांग्रेस मे हिम्मत है तो वो अपने उस एक पूर्व मुख्यमंत्री की जिसकी आज भी सीबीआई जाँच चल रही है उस स्टिंग आपरेशन का जवाब दे जिसने प्रदेश को लूटने की बात कही है।

LEAVE A REPLY