पुष्कर सिंह धामी के ऊर्जावान नेतृत्व में उत्तराखंड करेगा प्रगति: निशंक

0
257

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे पुष्कर सिंह धामी को भाजपा विधायक दल का नेता बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बधाई दी है।

केंद्रीय मंत्री निशंक ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के प्रखर एवं ऊर्जावान नेतृत्व में राज्य निरंतर प्रगति व विकास के पथ पर अग्रसर होगा तथा देवभूमि की जनता की आकांक्षा पूर्ण होगी। राज्यसभा सदस्य बलूनी ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी युवा एवं ऊर्जावान नेता हैं। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास की गति और तेजी होगी।

युवा हैं पुष्कर सिंह धामी

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री के पद पर उत्तराखंड की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य कर प्रदेश की प्रगति एवं खुशहाली की राह पर आगे बढ़ेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी युवा हैं और राज्य में लाखों युवाओं के प्रेरणास्रोत भी हैं। आंदोलनकारी रहे धामी को राज्य के विकास के मुद्दों की समझ है और वह विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

LEAVE A REPLY