शिक्षिका मामले में सीएम का पुतला फूंका

0
728

रिपोर्ट … page3news.co.in
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस ने शिक्षिका के निलंबन मामले में मुख्यमंत्री पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर आज प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसी सड़कों पर उतर आए और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं राज्य सरकार के विरूद्ध जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
राजधानी देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अगुवाई करते हुए प्रदर्शन का नेतृत्व किया। प्रदर्शनकारी कांग्रेस मुख्यालय से राजपुर रोड़, एस्लेहॉल चौक पहुंचे जहां पीडित महिला के समर्थन में नारेबाजी की। विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। प्रीतम ंिसह ने कहा भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के परिजनों एवं रिश्तेदारों के लिए अलग नियम हैं तथा राज्य की आम जनता के लिए अलग नियम कानून हैं। इसीलिए 25 वर्षों से उत्तरकाशी के दुर्गम इलाकों में प्राथमिक शिक्षा में योगदान देने वाली उत्तरा पंत बहुगुणा जो एक विधवा हैं, उनके लिए मुख्यमंत्री द्वारा जिला कैडर का हवाला देते हुए देहरादून स्थानान्तरण में असमर्थता ही नहीं जताई बल्कि महिला द्वारा अपने पक्ष में तर्क रखे जाने पर पहले मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें निलम्बित करने व बाद में उनको बाहर कर गिरफ्तार करने के आदेश दिये गये। इसी के विपरीत स्वयं मुख्यमंत्री की धर्म पत्नी जिनकी मूल नियुक्ति पौड़ी जनपद के एक प्राथमिक विद्यालय में वर्ष 1992 में हुई थी, वे केवल चार वर्ष पौड़ी जनपद में सेवा देने के बाद देहरादून स्थानान्तरित कर दी गई और पिछले 22 वर्षों से देहरादून के एक ही विद्यालय में सेवा दे रही हैं। इसी प्रकार से राज्य के अनेक मंत्रियों, सत्ताधारी दल के नेताओं एवं प्रभावशाली लोगों के परिजन सुगम स्थानों में सरकार की कृपा से बने हुए हैं। प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तरा पंत बहुगुणा के साथ जिस प्रकार का दुर्व्यवहार किया गया और उसके बाद उनका निलम्बन किया गया यह पूरे राज्य की नारीशक्ति का अपमान है। उन्होंने कहा कि राज्य की सरकार तत्काल उत्तरा पंत का निलम्बन वापस ले व मुख्यमंत्री अपने कृत्य के लिए क्षमा याचना करें अन्यथा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सरकार के विरूद्ध अपना आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्रवान किया कि 1 जुलाई को भारी संख्या में सरकार के इस दोहरे मापदण्ड और मुख्यमंत्री के कृत्य के खिलाफ 10.30 बजे से गांधी पार्क मे होने वाले धरने को सफल करें।
आज के प्रदर्शन में उत्तराखण्ड विधानमंडल दल के उप नेता करण महरा, विधायक हरीश धामी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महिला अध्यक्षा सरिता आर्य, पूर्व विधायक गणेश गोदियाल, राजकुमार, डॉ संजय पालीवाल, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह, उपाध्यक्ष सुरेश बाल्मीकि, राजेन्द्र सिंह भंडारी, नवीन जोशी, गोदावरी थापली, प्रमोद कुमार सिह, अजय सिंह, सुरेन्द्र रांगड़, जिलाध्यक्ष यामीन अंसारी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, महेश जोशी, प्रवक्ता डॉ आर.पी. रतूड़ी, गरिमा दसौनी, प्रभुलाल बहुगुणा, जिलाध्यक्ष जयेन्द्र रमोला, भरत शर्मा, राजेश पांडे, इन्दु मान, गिरीश पुनेड़ा, राजेश शर्मा, राजेश चमोली, आजाद अली, संजय भट्ट, देवेन्द्र सती, एस.पी. सिंह, अजय नेगी, ताहिर अली, नीनू सहगल, दीवान सिंह तोमर, बिमला जोशी, आनंद बहुगुणा, दीप बोहरा, धर्म सिंह पंवार, प्रणीता बडोनी, शांति रावत, नवीन पयाल, संजय किशोर, कै बलवीर सिंह रावत, अमरजीत सिंह, देवेन्द्र बुटोला, जिला पंचायत सदस्य मेघ सिंह, रमेश चन्द, अभिनव थापर, आशा टम्टा, प्रदीप जोशी, सुन्दरी देवी, सुनील जायसवाल, सुनित राठौर, टीटू त्यागी, अशोक कोहली, जगदीश धीमान, कमलेश रमन, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, अनुराधा तिवारी, संग्राम पुण्डीर, ताबी खान, कंचन रांगड़, पंकज मेसोन, संजय शर्मा, सुनित राठौर आदि उपस्थित थे।