उत्तराखंड के आम ‘अरूणिका’ का यूपी के लखनऊ में जलवा

0
893

रिपोर्ट … page3news.co.in
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित आम महोत्सव (Mango Festival)- 2018 में उत्तराखंड राज्य के उद्यान विभाग ने उत्तराखंड के आमों का स्टॉल लगाया। उत्तराखंड के स्टॉल पर 90 प्रजातियों दशहरी, लंगड़ा, चौंसा, अम्बिका, लखनऊ सफेदा, बाम्बे ग्रीन, रामकेला व स्थानीय प्रजातियों के साथ-साथ अरूणिमा, अरूनिका, मल्लिका, टॉमी एडकिन, आम्रपाली आदि नवीन रंगीन प्रजातियों का प्रदर्शन किया। उत्तराखंड के आम की रंगीन प्रजाति ‘अरूणिका’ को सर्वोत्तम प्रदर्श के रूप में पुरस्कृत किया गया। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के आमों की खूब तारीफ की।
उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, उत्तराखण्ड के निदेशक आरसी श्रीवास्तव ने स्टॉल पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया। श्रीवास्तव ने योगी को आमों के बारे में बताया। खूबसूरत और मिठास भरे आमों की योगी आदित्यनाथ ने दिल खोलकर तारीफ की। श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 23-24 जून, 2018 तक आयोजित आम महोत्सव (Mango Festival)-2018 में उत्तराखंड राज्य के उद्यान विभाग द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।
श्रीवास्तव ने बताया कि उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, उत्तराखण्ड के अधिकारियों/कर्मचारियों व किसानों द्वारा उनके नेतृत्व में आम महोत्सव में उत्तराखंड के स्टॉल पर 90 प्रजातियों दशहरी, लंगड़ा, चौंसा, अम्बिका, लखनऊ सफेदा, बाम्बे ग्रीन, रामकेला व स्थानीय प्रजातियों के साथ-साथ अरूणिमा, अरूनिका, मल्लिका, टॉमी एडकिन, आम्रपाली आदि नवीन रंगीन प्रजातियों का प्रदर्शन किया। श्रीवास्तव ने बताया कि महोत्सव के अवसर पर विभिन्न राज्यों द्वारा प्रदर्शित प्रदर्शों में उत्तराखण्ड राज्य द्वारा प्रदर्शित आम की रंगीन प्रजाति ‘अरूणिका’ को सर्वोत्तम प्रदर्श के रूप में पुरस्कृत किया गया। आम की विभिन्न प्रजातियों की श्रेणी के अन्तर्गत आयोजित प्रजाति में 5 प्रथम (फलजी, टॉमी एडकिन, अरूणिमा, लंगड़ा व अम्बिका प्रजाति) पुरस्कार, 1 द्वितीय (अरूणिका प्रजाति) पुरस्कार तथा 5 तृतीय (अरूणिका, चौंसा, बॉम्बेग्रीन, लखनऊ सफेदा व रामकेला प्रजाति) पुरस्कार प्राप्त हुए।
श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। मुख्यमंत्री योगी ने उत्तराखण्ड द्वारा महोत्सव में प्रतिभाग करने पर प्रसन्नता व्यक्त की और उत्तराखण्ड द्वारा प्रदर्शित आमों की प्रशंसा की। महोत्सव में उद्यान विभाग उत्तराखण्ड की ओर से आरसी श्रीवास्तव, निदेशक, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, उत्तराखण्ड, डा बृजेश गुप्ता, उप निदेशक, प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र, काशीपुर, डा सुरभि पांडे, समन्वयक, आरके सिंह, ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक, ओमकार सिंह चौहान, ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक व अन्य कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।