31 मार्च को लॉकडाउन में रहेगी 13 घंटे की छूट: मुख्यमंत्री

0
236

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि 31 मार्च को लॉकडाउन में 13 घंटे की छूट रहेगी। राज्य के अंदर फंसे लोगों को घर पहुंचाने के लिए सरकार यह छूट देगी। सीएम रावत ने कहा कि राज्य के अंदर फंसे लोगों को 31 मार्च की सुबह सात बजे से लेकर रात आठ बजे तक बसों से उनके घर पहुंचाया जाएगा।

जरूरी सामानों की नहीं होगी कोई कमी

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य के लोगों को जरूरी सामानों की कोई कमी नहीं होगी। राज्य में आवश्यक सामानों की बिक्री करने वाली दुकानें सुबह सात बजे से लेकर दोपहर एका बजे तक खुली रहेंगी। उन्होंने कहा कि लोग कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लागू किए गए लॉकडाउन को सफल बनाएं। सरकार किसी भी चीज की कमी नहीं होने देगी।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अन्य राज्यों में फंसे उत्तराखंडवासियों के मदद के लिए उठाए जा रहे कदमों की भी उन्होंने जानकारी दी। सीएम रावत ने कहा कि दिल्ली और मुंबई स्थित उत्तराखंड भवन में राज्य के लोगों के रहने और खाने के लिए व्यवस्था की गई है। जिन्हें भी दिक्कत हो रही है, वे यहां पहुंचे। वहां मौजूद अधिकारी सभी की मदद करेंगे।

LEAVE A REPLY