केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर किया तेज हमला

0
131

लोकसभा चुनावों के बीच दिल्ली में कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय लड़ाई नजर आ रही है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर हमला तेज कर दिया है। केजरीवाल ने कहा कि आज यदि मोदी जी फिर से सरकार आती है तो इसके लिए राहुल गांधी जिम्मेदार होंगे। इन्होंने सभी राज्यों में विपक्ष को कमजोर करने का काम किया है।

बृहस्पतिवार को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने माना कि कांग्रेस से गठबंधन करने के प्रयास को लेकर ही हमारे कार्यकर्ता नाराज थे, हमने उन्हें समझाया कि हम मोदी व अमित शाह की जोड़ी को हराने के लिए गठबंधन करना चाहते हैं। हम 33 सीटों पर गठबंधन करना चाहते थे, फिर 18 सीटों की बात हुई। बावजूद इसके कांग्रेस राजी नहीं हुई।

दिल्ली में कोई हिंदू कांग्रेस को नही दे रहा वोट

दिल्ली में कोई हिंदू कांग्रेस को वोट नही दे रहा है। कुछ वोट मुस्लिम के मिल रहे हैं। हमने उन सहित सभी से अपील की है कि कांग्रेस को वोट नहीं दें, क्योकि कांग्रेस को वोट देने का मतलब मोदी जी को जिताना है। हम दिल्ली की सातों सीटें कांग्रेस को ही दे देते, यदि कांग्रेस जीत रही होती, क्योंकि हमें भाजपा को हराना है।

LEAVE A REPLY