बागेश्वर में एक ग्रामीण परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास, घाटी में दहशत का माहौल

0
361

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के गरुण तहसील के गोमती घाटी में एक ग्रामीण परिवार को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि देर रात घर में सोए परिवार को किसी ने जलाकर मारने की कोशिश की है। फिलहाल सभी लोग सुरक्षित हैं। लेकिन घटना के बाद से पूरी घाटी में दहशत का माहौल है। राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

गुरुवार को गरुण तहसील के पिंगलों के अंतर्गत मजकोट गांव निवासी पूर्व सैनिक व पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य आनन्द पुरी का परिवार रहता है। परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए। इसी बीच देर में कोई व्यक्ति उनके घर के एक कमरे में घुस आया और उनके लड़के मदन पुरी के बॉक्स में डीजल डालकर, आग लगा दी।

इसी दौरान उनके बहू की नींद खुल गई। उन्होंने दरवाजा खोला तो देखा कि कमरे से धुंआ उठ रहा था और सामान जलकर राख हो गया था। परिवार के अन्य कमरों में पांच लोग सोए हुए थे। उनकी बहु ने हो हल्ला करके सभी को जगाया।

ग्रामीणों ने की शीघ्र अपराधी को पकड़ने की मांग

ग्रामीणों ने शीघ्र अपराधी को पकड़ने की मांग की है। पूर्व क्षेपंस की सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक संजय कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। पूर्व क्षेपंस की सूचना पर उन्होंने विभिन्न धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि राजस्व पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY