कांग्रेस नहीं चाहती कि किसान बिचैलियों के शोषण व चंगुल से मुक्त होंः डॉ. देवेंद्र भसीन

0
242

मंगलवार को एक बयान जारी कर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने कांग्रेस द्वारा डोईवाला में कृषि बिल के विरोध में निकाली गई ट्रैक्टर रैली और गैरसैंण महायोजना का विरोध करने पर पलटवार किया है। भाजपा ने इसे कांग्रेस की विकास विरोधी मानसिकता करार दिया। कांग्रेस नहीं चाहती कि किसान बिचैलियों के शोषण व चंगुल से मुक्त हों। कारण यह कि कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता बिचैलियों का काम करते हैं और किसानों का शोषण करने से पीछे नहीं हटते।

जो कहती है, वह करती है भाजपा

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि कांगे्रस यदि विकास की पक्षधर होती तो वह मुख्यमंत्री द्वारा गैरसैंण के विकास की महायोजना का स्वागत करती। कांग्रेस ने इसे चुनावी घोषणा बता कर अपनी पोल खुद ही खोल दी है। यह कांग्रेस का चरित्र है कि वह चुनाव के समय बड़ी-बड़ी बातें करती है और व्यवहार में उन्हें लागू नहीं करती। भाजपा जो कहती है, वह करती है।

विकासनगर में मां यमुना रक्षक संघ पदाधिकारियों ने समस्याओं को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। संघ ने एसडीएम के माध्यम से मुख्य सचिव को ज्ञापन प्रेषित किया और संगठन की और लंबित मांगों पर कार्यवाही करने की मांग की गई। मंगलवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे संघ पदाधिकारियों ने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।

उन्होंने उप जिलाधिकारी विकासनगर के माध्यम से प्रदेश के मुख्य सचिव को प्रेषित ज्ञापन में शिमला बाईपास के धर्मावाला चैक बैरियर पर की जा रही अवैध वसूली को रोके जाने की मांग की। इसके अलावा जमनीपुर ग्राम पंचायत के सचिव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्होंने पंचायत सचिव को बर्खास्त किए जाने की मांग भी की है।

LEAVE A REPLY