प्रदेश मे किसी भी तरह के लैंड जिहाद को बर्दाश्त नही करेगी सरकार
लैंड जिहादियों पर कार्यवाही मे कवच बनकर सामने आ रही है कांग्रेस
देहरादून। भाजपा ने प्रदेश मे लैंड जिहाद के लिए सरकार की निर्णायक कार्यवाही को सराहनीय और देव भूमि की डेमोग्राफी को बदलने की मंशा पर कड़ा प्रहार बताते हुए कहा कि कांग्रेस जिस तरह इन फैसलों का विरोध कर रही है वह दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक है।
डाकपत्थर में प्रस्तावित एजुकेशन सिटी को लेकर कांग्रेस के विरोध पर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बयान पर पलटवार करते हुए कहा
कि लैंड जिहादियों के लिए कांग्रेस एजुकेशन सिटी का विरोध कर रही है और यह उसकी सोच को प्रदर्षित करती है। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पैरोकारों को आधुनिक शिक्षा रास नहीं आ रही है। राज्य के विकास से अधिक चिंता उन्हे लैंड जिहादियों की है।
महेंद्र भट्ट ने कहा कि डाकपत्थर में जिस जमीन पर उत्तराखंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड एजुकेशन सिटी विकसित करने जा रहा है, उसे लेकर कांग्रेस परेशान और चिंतित है। एजुकेशन सिटी के बावजूद वहां भविष्य की जल विद्युत परियोजनाओं से जुड़े कार्यों के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। इस जमीन को धामी सरकार ने एक अभियान चला कर लैंड जिहादियों से खाली कराया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को न जल विद्युत परियोजनाओं की चिंता है, न ही राज्य के नौनिहालों के भविष्य से कोई सरोकार है। कांग्रेस की प्राथमिकता में सिर्फ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और लैंड जिहादियों के हित सुरक्षित करना है।
भट्ट ने कहा कि एजुकेशन सिटी बनने से उत्तराखंड देश में शिक्षा के क्षेत्र मे और उन्नति की ओर होगा। इससे न सिर्फ डाकपत्थर क्षेत्र का विकास होगा, बल्कि पूरे उत्तराखंड को एजुकेशन हब के रूप में पहचान मिलेगी। भाजपा सरकार देश को आगे बढ़ाने को शिक्षित युवा तैयार कर रही है। दूसरी ओर हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस की प्राथमिकता में सिर्फ मुस्लिम यूनिवसिर्टी और लैंड जिहादी हैं�

