भाजपा के शासन में महंगाई अपने चरम पर: प्रीतम सिंह

0
184

रविवार को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा की अध्यक्षता में क्लेमेंटाउन स्थित एक वार्ड में बैठक हुई, जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां अपने बूथ, ब्लॉक व प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी शीघ्र गठित करें।

आम जरूरत की सभी चीजें फल, सब्जी, दालें मिल रही दुगने दाम पर

जिला, महानगर, ब्लॉक और नगर कांग्रेस के कार्यालयों में पार्टी का ध्वज आवश्यक रूप से फहराया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई अपने चरम पर है। आम जरूरत की सभी चीजें फल, सब्जी, दालें दुगने दाम पर मिल रही हैं। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस सिलिंडर के बेतहाशा बढ़ते दाम आम आदमी का जीना दूभर कर रहे हैं।

बैठक का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष विरेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा, सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश सचिव सीताराम नौटियाल, गिरीश पुनेड़ा, विजय, रघुवीर, विलेंद्र, राजेश, सुरेंद्र, अतार सिंह, महेंद्र आदि उपस्थित रहे। वहीं, इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ट्रांसपोर्ट नगर में भारतीय किसान यूनियन की ओर से आयोजित किसान पंचायत में पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस का समर्थन दिया।

LEAVE A REPLY