उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के मोरी गांव में आपदा पीड़ितों की समस्याएं सुनकर लौट रहे धारचूला के विधायक हरीश धामी चिमड़ियागाड़ नाले में अचानक आए मलबे के साथ बह गए। मलबे का बहाव इतना तेज था कि वे करीब 10 मीटर तक बह गए। साथियों ने किसी तरह उनको बचाया। बोल्डरों की चपेट में आने से विधायक के हाथ, पैर और माथे पर चोटें भी आई हैं।
मलबे के तेज सैलाब को देख साथ में चल रहे कार्यकर्ता भी बेहद घबराए नजर आए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें बाहर निकाला और डॉक्टरों को बुलाकर उन्हें प्राथमिक चिकत्सा दी। बता दें कि विधायक धामी टांगा गांव में आई आपदा के बाद से लगातार प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों का हाल जान रहे हैं।
प्रभावितों तक हरसंभव मदद पहुंचाने का रहेगा प्रयास
विधायक गुरुवार को आपदा प्रभावित लोगों से मिलने गए थे। घटना के बाद भी वे वहां आपदा प्रभावितों का दर्द बांटने दर्द से कराहते हुए 8 किमी पैदल चलकर चामी पहुंचे। वहां मौजूद सेना के फार्मासिस्ट से प्राथमिक उपचार कराने के बाद उन्हें थोड़ी बहुत राहत मिली। विधायक हरीश धामी ने कहा इस आपदा की घड़ी में मेरे दर्द से अधिक प्रभावितों का दर्द मायने रखता है। कहा उनका प्रभावितों तक हरसंभव मदद पहुंचाने का प्रयास रहेगा।
.jpeg)

.jpeg)









