लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, एक की मौत, तीन घायल

0
1044

आगरा: यूपी के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के तकिया गांव के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में डीएड छात्रा की मौत हो गई। जबकि उसकी बहन समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैनपुरी जनपद के भटपुरा बेवर निवासी दीक्षा (23) पुत्री पंकज मिश्रा लखनऊ के मोहान रोड स्थित शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी में डीएड(डिप्लोमा इन एजुकेशन) में प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

लखनऊ के बुद्धेश्वर चौराहा स्थित एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। कुछ दिन पहले वह छुट्टी लेकर घर आई थी। रविवार को दीक्षा बहन मानसी (20) व बेवर मैनपुरी के श्यामपुर निवासी शरद सिंह चौहान (25) पुत्र जितेंद्र सिंह के साथ लखनऊ जाने के लिए घर से निकली थी। मानसी के अनुसार एक्सप्रेस-वे पर उन्होंने आगरा से लखनऊ जा रही कार में लिफ्ट ली थी। कार सीतापुर के वजीरनगर निवासी मो. सईद चला रहा था।

LEAVE A REPLY