अल्मोडा। महाराष्ट्र से लापता हुई एक महिला को अल्मोड़ा की पुलिस ने उसके परिजनों के सुपुर्द किया। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि 40 वर्षीय एक महिला एन.टी.डी. क्षेत्र में रात्रि को अकेली घूमते मिली। महिला से पूछताछ किये जाने पर वह अपना नाम पता सही से न बता सकी। उसके बाद महिला थाना में उसे लाया गया जहाँ उसके सामान से एक मेडिकल स्टोर की पर्ची मिली। जिसमे नरखेड़ा के मेडिकल स्टोर का फोन नम्बर मिला। महिला थानाध्यक्ष ने इस नंबर पर बात कर महिला के सम्बन्ध में जानकारी ली। जिसके बाद इस महिला का नाम ओर पता मिल पाया। महिला थानाध्यक्ष बसंती आर्य ने बताया कि महिला का नाम सरस्वती उर्फ कौशल्य फुले पत्नी सुभाष फुले निवासी अम्बाड़ा, तहसील, नरखीड़ जिला नागपुर, महाराष्ट्र है। जो अपने घर से नाराज होकर भटकते-भटकते अल्मोड़ा आ गई है तथा इसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। महिला के घरवालों को सूचना दी गई। महिला का पुत्र सुदर्शन सुभाष राव फुले थाने आने के उपरान्त अपनी मां को सकुशल पाकर अत्यन्त खुश हुआ इसके लिए उन्होंने अल्मोड़ा पुलिस की गयी सहायता की प्रशंसा की।
National
मुख्यमंत्री धामी के ‘ऑपरेशन प्रहार’ से साइबर अपराधियों में मचा हड़कंप,...
देहरादून,13 मई 2025 ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : देवभूमि उत्तराखंड की शांत वादियों से एक ऐसा दृढ़ संकल्प गूंजा है, जिसने पूरे...
Sports
“बास्केटबॉल के भविष्य के सितारे ! दून पब्लिक स्कूल भानियावाला में...
देहरादून,14 मई 2025 ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : दून पब्लिक स्कूल भानियावाला में 20 मई, 2025, मंगलवार को शाम 4:30 बजे से...
Filmy
उर्वशी रौतेला को मिला स्त्री शक्ति नेशनल अवार्ड, कोरोना काल में...
देहरादून। उत्तराखंड की बेटी फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अदाकारी के साथ सामाजिक कार्यों से भी अपनी पहचान बना रही हैं। कोरोनाकाल में किए गए...