लॉकडाउन का पालन न करने पर पुलिस ने विदेशियों को दी अनोखी सजा

0
218

ऋषिकेश में पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान साईं घाट पर टहल रहे विदेशियों को अनोखी सजा दी है। सभी से एक-एक कागज पर मैने लॉकडाउन का उल्लंघन किया है, मुझे माफ कर दो 500 बार लिखवाया। आवश्यक सेवा को सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक मिली छूट की आड़ में तपोवन क्षेत्र में ठहरे विदेशी सैर सपाटे के लिए नीम बीच स्थित साईंघाट पहुंच गए। स्वच्छंद गंगा स्नान के बाद घाट पर चहलकदमी करने लगे।

तपोवन चैकी पुलिस गश्त पर साईं घाट पहुंची तो विदेशियों को देख हैरत में पड़ गई। पुलिस ने विदेशी नागरिकों को लॉकडाउन का हवाला दिया, जिस पर विदेशी नागरिकों ने कहा कि सुबह से दोपहर तक रिलेक्सेशन का पीरियड है।

यह रिलेक्सेशन पीरियड नहीं

तपोवन चैकी पुलिस ने बताया कि यह रिलेक्सेशन पीरियड नहीं है। सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानों को खोलने और लोगों को खरीददारी करने के लिए छह घंटे की छूट दी है। विदेशियों ने इस पर अनभिज्ञता जतायी। तपोवन चैकी इंचार्ज विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि घाट पर चहल कदमी कर रहे 10 विदेशी नागरिकों को मैने लॉकडाउन का उल्लंघन किया है।

LEAVE A REPLY