मूसलाधार बारिश में मकान ढहने से बच्ची समेत तीन की मौत, दो घायल

0
189

मंगलवार रात देहरादून के चुक्खुवाला क्षेत्र के इंद्राकॉलोनी में मूसलाधार बारिश से पुश्ता गिरने से एक मकान ढह गया। इस हादसे में आठ साल की एक बच्ची और दो महिलाओं की मौत हो गई। इसमें एक महिला गर्भवती थी। वहीं दो लोग घायल हो गए। उन्हें सेवा 108 के जरिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी एक व्यक्ति की मलबे में दबे होने की सूचना है।

मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन की टीम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात करीब एक बजे की है। एसडीआरएफ को पुलिस कंट्रोल रूम वायरलैस सैट से सूचना प्राप्त हुई कि देहरादून के चुक्खुवाला इन्द्रा कालोनी में पुस्ता गिरने से एक मकान ढह गया है। इस पर एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे से तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें आठ साल की एक बच्ची और दो महिलाएं शामिल हैं। इसमें एक महिला गर्भवती थी।

वहीं दो घायलों को सेवा 108 के जरिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक व्यक्ति के अभी मलबे में दबे होने की सूचना है।

LEAVE A REPLY