केंद्र की मदद से उप्र बनेगा देश का सर्वोत्तम प्रदेश: मुख्यमंत्री

0
295

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र की मदद से उप्र देश का सर्वोत्तम प्रदेश बनेगा। यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कई योजनाओं में उप्र पूरे देश में नंबर एक पर है। केंद्र की कई योजनाएं ऐसी हैं जिन पर अमल की उप्र ने न सिर्फ पहल की है बल्कि देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।इसके लिए प्रदेश के नाम पर कई रिकार्ड दर्ज हो गए हैं।

मुख्यमंत्री रविवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की शासी परिषद की चैथी बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार श्सबका साथ सबका विकासश् के नारे को साकार करने के लिए श्साफ नीयत, सही विकासश् के संकल्प को पूरा करने के लिए कटिबद्ध है। योगी ने कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए उप्र में 20 नए कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) और 1000 कृषि कल्याण केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए प्रदेश की 100 मंडियों में ई-नाम योजना लागू की गई है। इन मंडियों से 28.31 लाख किसान और व्यापारी पंजीकृत हैं जो कि देश में रिकॉर्ड है। इस वर्ष प्रदेश में पिछले साल की तुलना में 33.12 फीसद अधिक गन्ने की पेराई की गई है।

तालाब निर्माण और जीर्णोद्धार

प्रदेश में 20 हजार तालाबों के निर्माण और जीर्णोद्धार का लक्ष्य है। आधे से अधिक पर काम भी शुरू हो गया है। प्रदेश में विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य तय कर दिया गया है। इनके पूरा होने पर 19.29 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त रकबे की सिंचाई हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा की बेहतरी, सभी मंडलों को हवाई सेवा से जोडने और इन योजनाओं की अब तक की प्रगति का जिक्र किया।

औद्योगिक विकास और ऊर्जा के क्षेत्र में उठाए गये कदमों, प्रस्तावित पूर्वांचल व बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, एक जिला एक उत्पाद योजना, मेट्रो रेल परियोजनाओं, ई-आफिस और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अब तक हुई प्रगति की जानकारी भी दी। योगी ने बुंदेलखंड में डिफेंस मैन्युफैक्चङ्क्षरग कॉरिडोर की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। साथ ही अगले साल इलाहाबाद में आयोजित होने वाले कुंभ के लिए सबको आमंत्रित भी किया।

LEAVE A REPLY