कांग्रेस ने जहरीली शराब पीने से हुई मौतों को लेकर प्रदेश सरकार के फूंके पुतले

0
270

कांग्रेस ने प्रदेश भर में जहरीली शराब कांड को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजन ने सरकार का पुतला फूंका। प्रीतम ने कहा कि इस दर्दनाक घटना ने जहां प्रदेश को कभी न भरने वाला जख्म दे दिया है। उन्होंने कहा कि इस मसले की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

प्रदर्शन करने वालों में पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, दिनेश अग्रवाल, पूर्व विधायक राजकुमार, सूर्यकांत धस्माना,महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, गिरीश चंद्र पुनेड़ा, दीवान सिंह तोमर, गरिमा महरा दसौनी, दीप वोरा, जगदीश धीमान, सुनील कुमार सुनहरा, भरत शर्मा, महेश जोशी, कमलेश रमन आदि मौजूद रहे।

कांग्रेसजनों ने की बीमार लोगों के स्वास्थ्य लाभ की कामना

जहरीली शराब पीने से हुई मौतों से आक्रोशित कांग्रेस जनों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। यहां दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। बीमार लोगों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कांग्रेसजनों ने राज्यपाल को भेजे मांगपत्र में दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने, मृतकों के आश्रितों को पांच लाख का मुआवजा देने, घायलों को दो लाख व उनका ईलाज सरकारी खर्च पर कराने की मांग की।

LEAVE A REPLY