प्रदेश में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 34 मुकदमे दर्ज किए गए। जिसमें 295 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। वहीं दून पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर नौ मुकदमे दर्ज किए, जिसमें 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उधर, प्रेमनगर निवासी इशांत वासन व नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद जावेद को लॉकडाउन के उल्लंघन में गिरफ्तार किया।
कागज दिखाने को लेकर हुआ विवाद
बाइक से ड्यूटी जा रहे तहसील के दो कर्मचारियों और सीपीयू के बीच कागज दिखाने को लेकर विवाद हो गया। काफी देर तक विवाद के बाद सीपीयू के एसआइ ने संग्रह अमीन का लॉकडाउन उल्लंघन व एमवी एक्ट में चालान काट दिया। सूचना पर तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे, इसके बाद भी मामला नहीं सुलझा। तहसीलदार ने इस मामले में डीएम को शिकायत भेजी है।
तहसीलदार सदर मुकेश चंद रमोला ने शिकायती पत्र में बताया कि कार्मिकों की ड्यूटी कोविड-19 की दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर लगाई गई है। सभी कर्मचारियों को इसके लिए पास भी जारी किए गए हैं। इसके बावजूद कुछ संग्रह अमीनों ने बताया कि पुलिस ने अनावश्यक रूप से ड्यूटी पास दिखाने के बावजूद भी उनका चालान कर दिया। इसके अलावा जगह-जगह पूछताछ की जा रही है। इससे पहले भी तहसील सदर में कार्यरत रोहित कुमार का भी सरकारी काम के दौरान चालान किया गया है। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
.jpeg)

.jpeg)









