मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सुनीं जनता की फरियाद, किया आश्वस्त

0
249

देहरादून में विधानसभा के गलियारे में सुबह से ही काफी चहल-पहल रही। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, अरविंद पांडेय व सतपाल महाराज और राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य ने अपने-अपने कार्यालयों में जनता की समस्याएं सुनीं।

मुख्यमंत्री ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि समस्याओं का शत-प्रतिशत हल किया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने व्यवस्था दी है कि बुधवार और गुरुवार को मुख्यमंत्री के अलावा सरकार के मंत्री विधानसभा स्थित कार्यालयों में बैठकर जनता से रूबरू होंगे। पिछले हफ्ते से यह व्यवस्था शुरू की गई है।

अधिकारियों को दिए निर्देश

काफी संख्या में देहरादून समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे। साथ ही विभिन्न विभागों के अफसर भी विधानसभा में मौजूद थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में न सिर्फ लोगों से मुलाकात की, बल्कि उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को ये निर्देश भी दिए कि वे जनता की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनें और तेजी से इनका निस्तारण कराएं।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक तो देर तक अपने कार्यालय में डटे रहे। इस दरम्यान उन्होंने जनता की समस्याएं सुनीं तो सरकारी कामकाज भी निबटाया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व अरविंद पांडेय और राज्यमंत्री रेखा आर्य ने भी अपने- अपने कार्यालयों में लोगों की समस्याएं सुनीं।

LEAVE A REPLY