भारत का संविधान सपनों को पूरा करने में हमारा मार्गदर्शकः राष्ट्रपति कोविंद

0
187

शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संबोधित करेंगे। बजट सत्र का पहला चरण 11 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद एक अंतराल के बाद इसका दूसरा हिस्सा 2 मार्च से शुरू होकर 3 अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस ने संसद भवन में गांधी प्रतिमा के सामने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की अगुवाई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कर रही हैं। इसमें राहुल गांधी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद भी शामिल हुए।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। आज से शुरू हो रहे संसद के बजट के पहले सत्र में कई मुद्दों पर घमासान होने की उम्मीद है। विपक्ष के तेवर देखने से लग रहा है कि नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि पूज्य बापू का ग्राम स्वराज का सपना हो, नेहरू जी का आधुनिक भारत बनाने का सपना हो या फिर दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय का सपना हो। भारत का संविधान सपनों को पूरा करने में हमारा मार्गदर्शक है। हमारा संविधान देश के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करता है और उन्हें उनके कर्तव्यों के बारे में बताता है।

नए भारत का निर्माण हो- रामनाथ कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने अभिभाषण में कहा कि ये दशक भारत के लिए महत्वपूर्ण है, आजादी के 75 साल पूरे होंगे। हमें नए भारत का निर्माण करना है, मेरी सरकार के प्रयासों से पिछले पांच वर्ष में इस दशक को भारत का दशक बनाने की नींव रखी जा चुकी है।

बजट सत्र से पहले संसद भवन पहुंच चुके हैं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। संसद भवन पहुंचते ही राष्ट्रपति कोविंद का पीएम मोदी, लोकसभा अध्यक्ष आदि ने उनका स्वागत किया। कुछ देर में राष्ट्रपति दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। इसके बाद विधिवत तौर पर संसद सत्र का आगाज हो जाएगा।

LEAVE A REPLY