पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली की हालत नाजुक, हाल जानने पहुंचे कई नेता

0
148

पिछले नौ दिनों से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति की निगरानी कर रही है। शनिवार को उनके देखने वालों का तांता लगा रहा। दोपहर करीब एक बजे बसपा सुप्रीमो मायावती और सांसद सतीश मिश्रा एम्स में अरुण जेटली से मिलने के लिए पहुंचे। उनके बाद केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल और डॉ. जितेंद्र सिंह भी अरुण जेटली का हाल जानने पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों और परिवार के लोगों से जेटली के स्वास्थ्य के बारे में बातचीत की।

शाह ने शुक्रवार सुबह जेटली के घर पहुंचकर उनके परिजनों से बातचीत की थी। शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एम्स पहुंचकर उनका हाल लिया। राष्ट्रपति के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और स्वास्थ्य मंत्रालय के कई अधिकारी भी मौजूद थे। शुक्रवार रात करीब दस बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी जेटली का हाल जानने एम्स पहुंचे।

शनिवार देर शाम जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अरुण जेटली का हाल जानने के लिए एम्स पहुंचे। शनिवार को एम्स पहुंचने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोवा, भाजपा नेता सतीश उपाध्याय, कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और अभिषेक मनु सिंघवी भी शामिल रहे। उन्होंने अरुण जेटली का हाल जाना।

बसपा सुप्रीमो मायावती भी हाल जानने पहुंची एम्स

शनिवार दोपहर करीब एक बजे बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती एम्स में अरुण जेटली से मिलने के लिए पहुंची हैं। मायावती के बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल भी अरुण जेटली का हाल जानने पहुंचे। एम्स के अनुसार, दिन में करीब 11:30 बजे राष्ट्रपति पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों और परिवार के लोगों से जेटली के स्वास्थ्य के बारे में बातचीत की। रात करीब दस बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी जेटली का हाल जानने एम्स पहुंचे। शाह ने इससे पहले सुबह में भी जेटली के घर पहुंचकर उनके परिजनों से बातचीत की थी।

पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र प्रधान व केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी एम्स पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं ट्विटर पर लोग दिनभर जेटली के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते रहे। एम्स की तरफ से उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया, लेकिन शाम को एक कार्यक्रम के बाद डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि डॉक्टर उनके इलाज में हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY