भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को दिया मुंहतोड़ जवाबः रक्षा मंत्री

0
58

संसद के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही जारी है। तवांग मुद्दे पर विपक्षी दलों ने जोरदार हंगामा किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तवांग मुद्दे पर संसद में जवाब दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि तवांग में झड़प के दौरान दोनों ओर से कुछ जवान घायल हुए हैं। मैं सदन को बताना चाहता हूं कि झड़प में हमारे एक भी जवान ना तो शहीद हुआ है और ना ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है। भारतीय जवानों के समय पर हस्तक्षेप के कारण चीनी सैनिक वापस लौट गए।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि रक्षा मंत्री ने सिर्फ बयान पढ़ा और चले गए। वो किसी चर्चा या स्पष्टीकरण के लिए तैयार नहीं थे। राजीव गांधी फाउंडेशन से इसका कोई लेना-देना नहीं है। अगर हमारी गलती है तो हमें फांसी पर लटका दें।

महंगाई के मुद्दे पर सरकार पर निशाना

एआईएमआईएम के सांसद सैयद इम्तियाज जलील ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। जलील ने कहा कि सिलेंडर का दाम पहले साढ़े 400 रुपये था, लेकिन अब एक हजार के ऊपर पहुंच गया है। देश में बेरोजगारी भी चरम पर ळें राज्यसभा की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। लोकसभा की कार्यवाही अभी जारी है।

आर्मी के साथ खड़ा हर पार्टी का सदस्य- थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, इसमें कोई शक नहीं कि चीन की नजरें तवांग पर हैं। हमें काफी सतर्क रहना होगा। हमारी सेना ने जो कुछ भी किया, देश उसका समर्थन करता है। मैंने रक्षा मंत्री से कहा कि उन्हें पूरी दुनिया को ये दिखाना चाहिए कि भारत एक है और हर एक दल का सदस्य आर्मी के साथ है।

पीएम केयर फंड का जायजा लिया जाए- अधीर रंजन चैधरी

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चैधरी ने कहा कि एक बार प्रधानमंत्री केयर फंड का जायजा लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उसमें जिन लोगों ने चंदा दिया है उनकी सूची निकाली जाए और देखा जाए कि कितनी चीनी कंपनियों ने चंदा दिया है।

एक भी जवान नहीं हुआ शहीद- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में कहा कि तवांग में झड़प के दौरान दोनों ओर से कुछ जवान घायल हुए हैं। मैं सदन को बताना चाहता हूं कि झड़प में हमारे एक भी जवान ना तो शहीद हुआ है और ना ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है। भारतीय जवानों के समय पर हस्तक्षेप के कारण चीनी सैनिक वापस लौट गए।

LEAVE A REPLY