महिला ने गला रेतकर की पति की हत्या

0
179

देहरादून के बसंत बिहार थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति की गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों का एक साल पहले तलाक हो गया था, लेकिन फिर भी साथ में ही रहते थे। पुलिस हत्या के कारणों की तलाश में जुटी है।जानकारी के अुनसार, थाना वसंत विहार के चोरखाला निवासी गयूर और सलमा की करीब दो साल पूर्व शादी हुई थी।

इसके बाद विवाद के चलते दोनों का करीब सालभर पहले तलाक हो गया। इसके बाद भी दोनों साथ में ही रहते थे। रविवार की रात सलमा ने पति को शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और फिर रात करीब तीन बजे गला रेतकर हत्या कर दी। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं और जांच कर रहे हैं।

एक डेंटल क्लीनिक में दांत बनाने का काम करता था गयूर

पुलिस के अनुसार गयूर मूलरूप से पुरकाजी का रहने वाला था। यहां एक डेंटल क्लीनिक में दांत बनाने का काम करता था। पुलिस के अनुसार, गयूर बीती रात 8.46 बजे काम से लौटा था। रात में 12 से 1 बजे के बीच सलमा ने गयूर की शराब में नींद की गोलियां पीस कर मिला दी। जिससे वह बेहोश हो गया। जब वह नशे में धुत हो गया तो उसका गला रेत दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेल खंगाल रही है।

LEAVE A REPLY