कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री के पुतला, शराब फैक्ट्री का किया विरोध

0
91

देवप्रयाग में शराब फैक्ट्री के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी ने नगर में जुलूस निकालकर पहाड़ी गली चैक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने सरकार पर माफिया का साथ देने का आरोप लगाया। डबल इंजन से सरकार जनता का शोषण कर रही है। जिसके विरोध में 15 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में देहरादून में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

शराब माफिया के इशारे पर कार्य कर रही सरकार

गुरुवार को शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए नगर के मुख्य बाजार में जुलूस निकाला। पहाड़ी गली चैक पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के पुतले को आग के हवाले किया। शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कहा कि देवनगरी को जिस प्रकार सरकार अपमानित कर रही है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार द्वारा देवप्रयाग में शराब की फैक्ट्री लगाई जा रही है। इससे यह सिद्ध होता है कि सरकार शराब माफिया के इशारे पर कार्य कर रही है।

डबल इंजन से सरकार जनता का शोषण कर रही है। जिसके विरोध में 15 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में देहरादून में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिला प्रवक्ता विकास शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पहले ही डीजल व पेट्रोल के दाम बढ़ाए थे, अब राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त कर लगाकर डीजल पेट्रोल के दाम और अधिक बढ़ा दिए गए हैं। कहा कि एक तरफ भाजपा के विधायक उत्तराखंड को गालियां देकर अपमानित कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग अवैध खनन के कार्यों में लिप्त हैं।

LEAVE A REPLY