करोड़ों की ठगी के मामले में किट्टी संचालक दंपति गिरफ्तार

0
309

किट्टी संचालक दंपति को दो किशोरियों समेत पुणे महाराष्ट्र से करोड़ों की ठगी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। दंपति के पकड़े जाने की सूचना पर महिलाओं ने शहर कोतवाली और कचहरी परिसर में जमकर हंगामा किया। नीलम कपूर पत्नी ज्योति कपूर निवासी साकेत कॉलोनी राजपुर रोड ने 28 अप्रैल 2019 को चैकी धारा में किट्टी संचालिका भावना शर्मा, पति अजय शर्मा और दो बेटियों के खिलाफ करोड़ों की ठगी की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था।

लोगों का आरोप है कि भावना शर्मा एवं उसके परिवार ने लोगों का करीब 1 करोड़ रुपये से अधिक धोखाधड़ी से हड़प लिया है। पुलिस को जानकारी मिली कि उक्त सभी पुणे महाराष्ट्र में अपने किसी रिश्तेदार के यहां छुपे हुए हैं। एसआई दीपक धारीवाल के नेतृत्व में टीम ने 11 जुलाई को उक्त सभी को पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। इनकी दोनों बेटियां नाबालिग हैं।

पल्टन बाजार कोतवाली पहुंचकर सैकड़ों महिलाओं ने किया जमकर हंगामा

सभी आरोपियों को लेकर पुलिस दून पहुंची थी। शुक्रवार की सुबह गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर इंदू ठाकुर, सराज तलवार, गंगा डाबराल, किरण नौटियाल, विभा, मालती, सोनिया, नीलम, अन्नू, अर्चना आदि सैकड़ों महिलाओं ने पल्टन बाजार कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने दंपति को उन्हे सौंपने की मांग की। महिलाओं ने किशोरियों में एक को बालिग बताकर उन्हें छोड़ने पर पुलिस पर आरोप लगाए। पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को समझाकर शांत कराया।

पुलिस सुरक्षा में दंपति को कोर्ट में पेश किया गया, जहां पीछे-पीछे महिलाएं भी वहां पहुंच गई। बताया गया है कि कचहरी परिसर में भी महिलाओं ने हंगामा किया। एसएसआई अशोक राठौड़ ने बताया कि विधि विवादित दोनों किशोरियों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। दंपति को न्यायालय में पेश कर जिला कारागार भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY