प्रधानमंत्री मोदी के नाम की देश में सुनामी: मौर्य

0
301

रविवार को यूपी के उप मुख्यमंत्री केषव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिस जाति समीकरण के आधार पर सपा और बसपा का गठबंधन मुंगेरी लाल के सपने देखने का काम कर रही है। उनका वही समीकारण चाहे वह अनुसूचित जाति के लोग, पिछड़ी जाति हो या फिर अगड़ी जाति के लोग, यह तीनो की त्रिवेणी नरेन्द्र मोदी के गले में विजय की माला पहनाकर उनको दोबारा देश का प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं।

उप-मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री मोदी के नाम की देश में सुनामी है। उन्होंने कहा कि हम 2019 का लोकसभा चुनाव 2014 के चुनाव की तुलना में बडे अन्तर से जीतेंगे। भाजपा इस लोकसभा चुनाव में 2014 के विजय को दोहराने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र में कांग्रेस की 660 महीने वाली सरकार और प्रदेश में सपा और बसपा की 180 महीने वाली सरकार जिस काम को नहीं कर सकी उस काम को केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने कर दिखाया। उसने विकास भी किया और लोगों के जीवन में खुशहाली भरने का काम भी किया।

जन जन की इच्छा देश में खिले कमल

मौर्य ने कहा कि देश में कमल खिले यह जन जन की इच्छा है। उन्होंने कहा कि देश हित में इस महाभारत की लडाई में सफलता सुनिश्चित दिखायी पड रही है। उन्होंने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस रायबरेली और अमेठी दोनो सीटों पर हारने जा रही है। इन दोनो सीटों पर भाजपा का कमल खिलेगा।

पहले चरण के हुए चुनाव के बारे में पूछने पर मौर्य ने कहा कि वहां पूर्ण बहुमत के साथ कमल खिल रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसी भी आपराधिक छवि वाले व्यक्ति का भाजपा के शासन में उसका स्थान जेल है। अपराधियों के साथ मेहरबानी करना कांग्रेस, सपा और बसपा का चरित्र हो सकता है, भाजपा का नहीं।

LEAVE A REPLY